आतिशी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विभागों का हुआ बटवारा

दिल्ली में आज आतिशी सहित पांच अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। आतिशी ने अपने पास 13 विभाग रखे हैं जबकि सौरभ भारद्वाज को 8 विभाग मिले हैं।

आतिशी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विभागों का हुआ बटवारा

उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शनिवार देर शाम में विभागों के बंटवारे की सूची भी सामने आ गई है। इस सूची के मुताबिक़ आम आदमी पार्टी सरकार में मुख्यमंत्री के पास पहली बार विभाग होंगे।


आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। स्वतंत्र भारत में मुख्यमंत्री पद संभालने वाली वह 17वीं महिला हैं।


उपराज्यपाल ने पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई। बताते चलें कि सुल्तानपुर माजरा से पहली बार के विधायक मुकेश अहलावत इस मंत्रिमंडल में नया चेहरा हैं।

नई सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद नहीं है जबकि केजरीवाल की तीनों सरकारों में मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे।

आतिशी के नेतृत्व में आज नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्रियों को कार्य आवंटन नियम, 1993 के नियम 3 के तहत मंत्रिपरिषद को विभाग आवंटित किए गए। उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने इस आवंटन को मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री आतिशी के पास 13 महत्वपूर्ण विभाग हैं। इसमें शिक्षा के अलावा बिजली और पानी शामिल हैं। इन महत्वपूर्ण विभागों में राजस्व, योजना, सेवा विभाग भी आतिशी के पास हैं।

सौरभ भारद्वाज सरकार में दूसरे नंबर के मंत्री हैं और उनके पास आठ विभाग हैं। इनमे स्वास्थ्य के अलावा अन्य बड़े मंत्रालय शामिल हैं।

कैलाश गहलोत व मुकेश अहलावत तीसरे नंबर के मंत्री हैं और इनके पास पांच-पांच विभाग हैं। गोपाल राय चौथे बड़े मंत्री है और इनके पास तीन मंत्रालय जबकि दो विभाग के साथ इमरान हुसैन पांच नंबर पर मंत्री बनाए गए हैं।

एक नज़र डालते हैं वितरित विभागों की सूची पर-

मुख्यमंत्री आतिशी
1. शिक्षा
2. उच्च शिक्षा
3. लोक निर्माण विभाग
4. बिजली
5. प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा
6. जनसंपर्क विभाग
7. राजस्व
8. वित्त
9. योजना
10. सेवाएं
11. सतर्कता
12. जल
13. विधि, न्याय एवं विधायी मामले तथा अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हुए

सौरभ भारद्वाज
1. शहरी विकास
2. सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण
3. स्वास्थ्य
4. उद्योग
5. कला, संस्कृति एवं भाषा
6. पर्यटन
7. समाज कल्याण
8. सहकारिता

कैलाश गहलोत
1. परिवहन
2. प्रशासनिक सुधार
3. सूचना एवं प्रौद्योगिकी
4. गृह
5. महिला एवं बाल विकास

मुकेश अहलावत
1. गुरुद्वारा चुनाव
2. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति
3. भूमि एवं भवन
4. श्रम
5. रोजगार

गोपाल राय
1. विकास
2. सामान्य प्रशासन विभाग
3. पर्यावरण, वन एवं वन्य जीवन

इमरान हुसैन
1. खाद्य एवं आपूर्ति
2. चुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *