एथलीट ने दौड़ते समय महिला एथलीट को दिया शादी का प्रस्ताव

हंगरी: एक प्रोफेशनल दौड़ के दौरान एक दिलचस्प घटना देखने को मिली। हुआ यूं कि एक पुरुष एथलीट ने अपने साथ दौड़ रही महिला एथलीट को झुककर अंगूठी पेश करने के साथ शादी का भी पैग़ाम दे दिया।

एथलीट ने दौड़ते समय महिला एथलीट को दिया शादी का प्रस्ताव

बुडापेस्ट में आयोजित ‘2023 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप’ में एक तरफ स्लोवाकिया के डोमिनिक सीयर थे, और इस समय महिलाओं का मुकाबला चल रहा था। डोमिनिक फिनिश लाइन पर खड़े एथलीट हाना का इंतजार कर रहे थे। हालाँकि हाना प्रतियोगिता में पीछे रह गईं लेकिन उनके प्रेम की जीत हुई।

जैसे ही हाना पास आती है, डोमिनिक एक घुटने पर बैठ जाते हैं, हाना को एक अंगूठी देते हैँ और अपने प्यार का इज़हार करते हैँ। जवाब में हाना ने मुस्कुराते हुए ‘हां’ कहा। इस पर डोमिनिक ने खुशी से हाथ हिलाया और जोड़े ने मीडिया प्रतिनिधियों के सामने तस्वीरें खिंचवाईं।

दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि वे एक-दूसरे को पिछले चार साल से जानते हैं और इस बात पर सहमत हैं कि यह उनकी शादी की घोषणा करने का एक शानदार अवसर है।

हालांकि, उन्होंने शादी की तारीख के बारे में कुछ नहीं कहा और कहा कि वे 2024 पेरिस ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं जो एक तरह का ‘प्यार का शहर’ भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *