इस्तांबुल में अतातुर्क हवाईअड्डे के पास गोलीबारी

इस्तांबुल। तुर्की में अतातुर्क हवाईअड्डे पर आज मोटरसाइकिल सवार के रुकने के आदेश पालन न करने पर पुलिस द्वारा गोलीबारी के बाद अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर कारों की आवाजाही पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया। ataturk airport

ataturk airport turkey

सीएनएन तुर्क के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने पीछा करके गिरफ्तार कर लिया।

घटना में कोई भी पुलिसकर्मी या नागरिक घायल नहीं हुआ है। इस घटना से अतातुर्क हवाईअड्डे में विमान परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार को रुकने के लिए क्यों कहा था।

www.naqeebnews.com

#  ataturk airport

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *