अगले साल लौट सकते हैं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे अंतरिक्ष यात्री: नासा

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों की अगले साल वापसी की उम्मीद जताई है। नासा ने दो महीने से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को अगले साल बोइंग स्टारलाइनर से वापस लाने की संभावना जाहिर की है।

अगले साल लौट सकते हैं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे अंतरिक्ष यात्री: नासा

बोइंग स्टारलाइनर उस अंतरिक्ष यान का नाम है जो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाता है।

नासा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बोइंग के स्टारलाइनर पर सवार अंतरिक्ष यात्री, जिन्हें एक सप्ताह के मिशन के बाद वापस लौटना था, अब दो महीने से वहां फंसे हुए हैं। नासा ने आगे बताया कि अगले साल 2025 में स्पेसएक्स की उड़ान से उन्हें वापस लाया जा सकता है।


नासा ने कहा है कि बोइंग स्टारलाइनर के साथ गए अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने की योजना बनाते समय सभी विकल्पों पर विचार किया गया है। 


नासा ने एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं को जानकारी दी कि चालक दल के सदस्य बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स 63 दिनों से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर हैं और वापसी की कोई तारीख फिलहाल नजर नहीं आ रही है। 

गौरतलब है कि बुच और सुनीता 6 जून को आईएसएस पहुंचे थे, जो बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल की पहली क्रू परीक्षण उड़ान थी। यह मिशन केवल आठ दिन का ही था, लेकिन हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को टाल दिया गया। बोइंग स्टारलाइनर की यह पहली उड़ान थी। परिणामस्वरूप सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर दो महीने से अंतरिक्ष में फंसे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *