काला जादू का शिकार हुईं हैं जयललिता !

चेन्नई। चेन्नई के एक बड़े आध्यात्मिक गुरु के अनुसार, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता काला जादू का शिकार हुई हैं। जयललिता गत सितंबर माह से ही अस्पताल में भर्ती हैं। सुरक्षा कारणों से खुद की पहचान छिपाते हुए गुरु ने कहा जयललिता का स्वास्थ्य इतना खराब इसलिए हुआ है क्योंकि उनके ढेर सारे विरोधी और प्रतिद्वंद्वी हैं। उन्होंने बताया जयललिता के स्वास्थ्य के खिलाफ तांत्रिकों पर बड़ी राशि खर्च करने में केवल विरोधी दल डीएमके ही नहीं बल्कि उनकी पार्टी एआइएडीएमके के भी लोग हैं जो उन्हें बीमार देखना चाहते हैं। astro guru

astro guru

चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती जयललिता के स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों को काफी गोपनीय रखा जा रहा है। इन हाउस विशेषज्ञों, नई दिल्ली एम्स के चिकित्सकों के अलावा लंदन के विशेषज्ञ भी उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। आध्यात्मिक गुरु ने संभावना जतायी कि काफी हद तक जयललिता के विरोधी एम करुणानिधि भी इस तरह के तांत्रिक गतिविधियों का शिकार हो सकते हैं।

# astro guru

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *