एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत ने चीन को 9-0 से रौंदा

कुआंटन (मलेशिया)। भारत ने आज यहां चीन को 9-0 से करारी शिकस्त देकर चौथे एशियाई चैंपियन्स हाकी टूर्नामेंट के राउंड रोबिन लीग में शीर्ष पर रहने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी। भारत की तरफ से आकाशदीप सिंह, युसुफ अफान औैर जसजीत सिंह कुमार ने दो . दो गोल दागे और चीनी रक्षापंक्ति को तितर बितर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब हूटर बजा तब भारत टूर्नामेंट में जापान के खिलाफ किये गये दस गोल की बराबरी करने की स्थिति में दिख रहा था। asian champions trophy

asian champions trophy

इस मैच में भारत की अगुवाई कर रहे रूपिंदर पाल सिंह, निकिन थिम्मैया और ललित उपाध्याय ने भी एक एक गोल किया जिससे भारत ने चार मैचों में तीन जीत और एक ड्रा से अपनी अंकसंख्या दस पर पहुंचा दी है। भारत कल मलेशिया से भिड़ेगा। ये दोनों ही टीमें राउंड रोबिन आधार पर शीर्ष पर पहुंचने की दौड़ में शामिल हैं। मलेशिया के लगातार तीन जीत से नौ अंक हैं। भारत इस मैच में स्टार गोलकीपर और कप्तान पी आर श्रीजेश के बिना उतरा था जिनकी बायीं एड़ी में चोट लग गयी है। इससे गोलकीपर आकाश चिकते को पूरे मैच में खेलने का मौका मिला और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके दो पेनल्टी कार्नर बचाये।

आकाशदीप ने नौवें मिनट में मैदानी गोल करके भारत का खाता खोला। उन्होंने पीछे से मिले पास पर चीनी रक्षकों और गोलकीपर वांग होंग यु को छकाकर शाट गोल में मारा। आकाशदीप ने 18वें मिनट में दूसरे गोल में मदद की। उन्होंने अफान की तरफ गेंद बढ़ायी जिन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की।

# asian champions trophy

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *