एशिया कप चैंपियन का खिताब 7वीं भारतीय महिला टीम को

भारतीय टीम ने श्रीलंका को महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में हराकर चैम्पियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा।

एशिया कप चैंपियन का खिताब 7वीं भारतीय महिला टीम को

स्मृति मंधाना के नाबाद 51 रनों की बदौलत भारत ने श्रीलंका को महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में आज आठ विकेट से मात दी। श्रीलंका ने भारत को 20 ओवर में 66 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने मात्र 8.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

महिला एशिया कप का यह आठवां आयोजन था। इस दौरान भारत अबतक इसमें अपनी सातवीं जीत दर्ज करने के साथ चैम्पियन बना हुआ है। महिला एशिया कप में भारतीय टीम चार बार वनडे प्रारूप में जीत हासिल कर चुकी है, जबकि तीन बार टी20 प्रारूप में उसे विजय मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *