पदक से चूकी अश्विनी रेड्डी की जोड़ी

कार्डिफ। भारत की अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी वेल्स अंतरराष्ट्रीय चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हारकर पदक से चूक गई। दूसरी ओर जिशनु सान्याल और शिवम शर्मा की भारतीय जोड़ी को भी पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टूर्नामेंट से भारतीय चुनौती खत्म हो गई। ashwini reddy

ashwini reddy

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की इस गैरवरीय जोड़ी को ओल्गा मोरोजोवा और एनास्तासिया चेर्वयाकोवा की जोड़ी ने 16-21, 11-21 से हराया। इस खिताबी जीत में रूसी जोड़ी को केवल 37 मिनट लगे।

इससे पहले अश्विनी और सिक्की ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड की लॉरेन स्मिथ और सोफी ब्राउन को आसानी से 21-16, 21-18 से मात दी थी। भारतीय जोड़ी ने यह मैच 39 मिनट में जीता था।

सान्याल और शिवम की जोड़ी सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के लियाओ कुआन हाओ और लु चिया पिन से जीत नहीं सकी और उसे 17-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीयों को मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में भी निराशा हाथ लगी। एन सिक्की रेडडी और प्रणव जेरी चोपड़ा केवल 39 मिनट में मलेशिया के गोह सून हुआट और शेवोन जेमी लाइ से 16-21 14-21 से पराजित हुए।

www.naqeebnews.com

# ashwini reddy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *