अरविंद केजरीवाल एक दिन प्राइम मिनिस्टर जरूर बनेंगे : राघव चड्ढा

नई दिल्ली : पंजाब विधानसभा चुनाव की काउंटिंग में आम आदमी पार्टी अन्य दलों के मुकाबले काफी आगे दिख रही है। इन रूझानों को देखते हुए आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने बयान दिया है कि आप अब राष्ट्रीय ताकत है। उन्होंने आप को देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के के साथ अरविंद केजरीवाल को भावी प्राइम मिनिस्टर भी कहा है।

अरविंद केजरीवाल एक दिन प्राइम मिनिस्टर जरूर बनेंगे : राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सभी के सहयोग से मुमकिन हुआ है। इसका श्रेय उन्होंने अरविंद केजरीवाल को दिया है। उन्होंने कहा कि आप के लिए एक पार्टी के रूप में यह एक जबरदस्त दिन है, क्योंकि आज हम एक राष्ट्रीय पार्टी बन गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अरविन्द केजरीवाल एक दिन देश का नेतृत्व करेंगे।


पंजाब की जनता ने केजरीवाल मॉडल को चुना है और उन्होंने इसे क्षेत्रीय से राष्ट्रीय पार्टी बना दिया।


पंजाब मेंआप ने सत्तारूढ़ कांग्रेस को पछाड़ते हुए आधा आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल जैसे दिग्गज नेता आप उम्मीदवारों से पीछे चल रहे हैं। चड्ढा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने केजरीवाल के शासन के मॉडल को देखा है और वे इसे आजमाना चाहते हैं। हम जानते हैं कि इस जीत का हमारे लिए क्या मतलब है हम इसके मूल्य को समझते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *