मोदी बौखलाहट में ले रहे हैं फैसले, मुझे मरवा भी सकते हैं- केजरीवाल

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर निशाना साथा है। दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच जारी खींचतान को लेकर 10 मिनट के वीडियो मैसेज में केजरीवाल ने कहा, ”पीएम मोदी इतना फ्रस्ट्रेट हो गए हैं कि वे मुझे मरवा भी सकते हैं। वे बौखलाहट में फैसले ले रहे हैं।”

kejriwal-modi

आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों को या तो अरेस्ट किया गया या फिर हिरासत में लिया जा चुका है। यही वजह है कि केजरीवाल पीएम मोदी पर हमले बोल रहे हैं। ‘कॉमनमैन के नाम अरविंद केजरीवाल का मैसेज’ टाइटल का एक वीडियो केजरीवाल ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें दिल्ली के सीएम ने कहा है, ‘आज सारे वॉलंटियर्स, एमएलए और मंत्रियों को कहना चाहता हूं। आने वाले समय में ये दामन गंदा होने वाला है। ये कुछ भी कर सकते हैं। हमें मरवा भी सकते हैं। मुझे भी मरवा सकते हैं।”  ”आम आदमी पार्टी के ऊपर एक तरह से दमनचक्र चलाया जा रहा है। कुचलने की कोशिश की जा रही है। हमारे 10 एमएलए अरेस्ट किए गए।”  21 एमएलए को डिसक्वालिफाई करने की कोशिश की गई। एक एमपी भगवंत मान को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया।”  केजरीवाल ने कहा  ” मैं ये समझना चाहता हूं कि पुलिस, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, सीबीआई इतने सारे डिपार्टमेंट पीछे पड़े हैं। कोई तो मास्टरमाइंड होगा।” “ये मास्टरमाइंड कौन है? अमित शाह है? मोदी जी हैं? पीएमओ है? कोई तो होगा। मोदीजी के कहने पर अमित शाह करा रहे हैं।”
केजरीवाल ने कहा कि “कुछ अंदर के लोग बताते हैं कि मोदी जी बौखलाए हुए हैं। गुस्से में हैं। और वो लॉजिकली नहीं सोच रहे हैं।”  “कुछ लोग कहते हैं कि दिल्ली की हार नहीं पचा पा रहे हैं।” “गुजरात, गोवा और पंजाब में जो इलेक्शन होने वाला है उसे लेकर टेंशन में हैं। ये तो साफ-साफ जाहिर है। मेरे लिए ये चिंता का विषय है। अगर किसी देश का राजा बौखलाहट में बिना सोचे समझे फैसले लेगा तो ये देश के लिए चिंता का विषय है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *