केजरीवाल सरकार प्रचार में आगे, काम में फिसड्डी: कांग्रेस

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार पर दिल्ली कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया और कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात किया है. Arvind

Arvind

केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए अजय माकन ने प्रोजेक्टर पर वीडियो चला कर दिखाया कि कैसे दिल्ली सरकार के दावों और हकीकत में अंतर है.

माकन ने आंकड़ों के जरिए केजरीवाल पर हमला करते हुए बताया कि कांग्रेस के वक्त में जितना काम हुआ.

आम आदमी पार्टी सरकार में उससे कम ही काम हुआ है लेकिन केजरीवाल सरकार पब्लिसिटी के जरिए सच्चाई को छिपा रही है.

अजय माकन ने बताया कि 7 मार्च को राहुल गांधी की दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करने के साथ कांग्रेस एमसीडी चुनाव का बिगुल फूंक देगी.

माकन ने आरोप लगाया कि दो साल में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को सिर्फ धोखा ही दिया. माकन ने इस दौरान ‘विश्वासघात के दो साल’ नाम से बुकलेट भी जारी की, जिसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कामों की तुलना करते हुए आरोप लगाया गया है कि पिछले 2 सालों में दिल्ली काफी पीछे चली गई है.

www.naqeebnews.com

# Arvind

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *