लखनऊ में बारिश के दौरान महिला से बदसलूकी के मामले में गिरफ्तारियां

लखनऊ में मूसलाधार बारिश के बीच एक बाइक सवार युवक तथा उसके पीछे बैठी महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बुधवार को गोमती नगर इलाके की है।

लखनऊ में बारिश के दौरान महिला से बदसलूकी के मामले में गिरफ्तारियां

घटना के बाद मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। ऐसे में प्रदेश सरकार और पुलिस पर क़ानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे। इस मामले में दोनों पीड़ित अब तक सामने नहीं आए हैं।

मामले में अभी तक कुल 12 लोगो को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमे-

गोमतीनगर के बड़ी जुगौली निवासी पवन यादव, सुनील कुमार बारी, विनीतखंड निवासी अरबाज, विराज साहू, विनयखंड निवासी अर्जुन अग्रहरि, रतन गुप्ता, विज्ञानखंड निवासी अमन गुप्ता, बाराबंकी के बदोसराय निवासी अनिल कुमार और उन्नाव के अजगैन निवास प्रियांशु शर्मा गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

इसके अलावा कल्याणपुर निवासी आशीष सिंह, विकास भंडारी, हजरतगंज के प्रयाग नारायण रोड के रहने वाले मनीष कुमार, अभिषेक तिवारी तथा गोमतीनगर विस्तार निवासी कृष्णकांत, खरगापुर निवासी जय किशन और अभिषेक कुमार को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

इस बीच बढ़ते दबाव के चलते प्रदेश सरकार ने डीसीपी,एडीसीपी और एसीपी का तबादला कर दिया है और एसएचओ समेत चौकी इंचार्ज और कई सिपाहियों को भी निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश 2022 में भारतीय दंड संहिता और विशेष एवं स्थानीय कानूनों (एसएलएल) के तहत महिलाओं के खिलाफ अपराध के सबसे अधिक 65,743 मामले दर्ज किए गए।

बताते चलें कि एनसीआरबी यानी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के डेटा के अनुसार, वर्ष 2022 में देश भर में महिलाओं के ख़िलाफ़ तक़रीबन चार लाख 45 हज़ार अपराध दर्ज किए गए , वर्ष 2021 में यह आंकड़ा 428278 था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *