अर्मेनिया संर्घषविराम का उल्लंघन कर रहा है : अजरबैजान

बाकु 29 जुलाई : अज़रबैजान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अर्मेनिया ने सीमा पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है।

अर्मेनिया संर्घषविराम का उल्लंघन कर रहा है : अजरबैजान

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को येरेवन ने गेघारकुनिक क्षेत्र में एक साइट पर अजरबैजान के साथ सीमा पर गोलीबारी के दौरान तीन अर्मेनियाई सैनिक मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये। बाद में अज़रबैजानअर्मेनियाई-अज़रबैजानी सीमा पर युद्धविराम पर एक समझौते की पुष्टि की। अर्मेनियाई रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूसी शांति सैनिकों की मध्यस्थता के बाद यह समझौता किया गया था।

अज़रबैजानी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा,“आर्मेनिया ने युद्धविराम समझौते का बड़े पैमाने पर उल्लंघन किया। 29 जुलाई को, तड़के 02:45 से 03:40 तक, अर्मेनियाई सशस्त्र बलों ने युखरी शोरजा गाँव में स्थित ठिकानों से अज़रबैजानी चौकियों पर गोलीबारी की। केलबाजार क्षेत्र के ज़ायलिक गांव में असॉल्ट राइफलों और ग्रेनेड लॉन्चरों से हमला किया गया। हमारे ठिकानों पर कुल 10-12 एफ-1 हथगोले फेंके गए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *