पुरातत्‍वविदों को यूएई में मिली 8500 साल पुरानी ईमारत

संयुक्‍त अरब अमीरात के पुरातत्‍वविदों ने यहां की सबसे प्राचीन ईमारत खोजने का दावा किया है। पुरातत्‍वविदों के मुताबिक़ यह इमारत 8500 साल पुरानी है। यह बिल्डिंग इससे पहले मिली इमारत से भी 500 साल ज्‍यादा पुरानी है।

पुरातत्‍वविदों को यूएई में मिली 8500 साल पुरानी ईमारत

अबूधाबी के संस्‍कृति और पर्यटन विभाग ने इस खोज की खबर दी है। यह प्राचीनतम इमारत अबू धाबी शहर के पश्चिम में स्थित घाघा द्वीप पर मिली है। द्वीप से मिलने वाला ढांचा ‘साधारण गोल कमरों’ की तरह से है जिसके चारों ओर पत्‍थर की दीवार है। यह दीवार 3.3 फुट ऊंची है और अभी भी काफी हद तक सुरक्षित है।

शोध दल के मुताबिक़ यह ढांचा संभवत: एक छोटे से समुदाय का घर था जो इस द्वीप पर उस समय रहते थे। उन्‍होंने कहा कि यह खोज इस बात का दर्शाती है कि लंबी दूरी तक समुद्री व्‍यापारिक रास्‍ते शुरू होने से पहले ही नवपाषाण युग की बस्तियां यहां मौजूद थीं।


पुरातत्‍वविदों अभी पूरी तरह से यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि इस घर का कब इस्‍तेमाल किया गया। इस बिल्डिंग के पास एक शव मिला है जो करीब 5 हजार साल पुराना है।


इस स्थान पर हजारों की तादाद में पुरावशेष भी मिले हैं। इनमें पत्‍थर से बने तीर के नोक भी शामिल हैं जो शिकार के लिए इस्‍तेमाल किया जाते थे। टीम ने कहा कि इस बात की संभावना है कि यहां रहने वाले लोग समुद्र में मिलने वाले प्राकृतिक संसाधनों का इस्‍तेमाल करते थे। हालांकि पुरातत्‍वविदों अभी पूरी तरह से यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि इस घर का कब इस्‍तेमाल किया गया। इस बिल्डिंग के पास एक शव दफन किया हुआ मिला है जो करीब 5 हजार साल पुराना है।

अबूधाबी द्वीप पर यह कुछ चर्चित कब्रों में शामिल है। संस्‍कृति विभाग के चेयरमैन मोहम्‍मद अल मुबारकका कहना है -‘घाघा द्वीप पर हुई खोज यह दर्शाती है कि इनोवेशन की विशेषता, स्‍थायित्‍व और लचीलापन यहां रहने वाले लोगों के डीएनए में हजारों साल पहले से ही मौजूद थी।’ इससे पहले यूएई में सबसे पुरानी बिल्डिंग की खोज मारवाह द्वीप पर हुई थी जो अबू धाबी के तट पर स्थित है। यही पर साल 2017 में दुनिया का सबसे पुराना मोती मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *