भारत में एप्पल का प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो रहा है

ऐपल ने iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च किए हैं। इनमें 2nm A20 Pro चिपसेट और इन-हाउस C2 मॉडेम के साथ नया 3-इन-1 डायनामिक आइलैंड, 48MP ट्रिपल कैमरा और वेपर चैंबर कूलिंग मिलेगी। इसकी शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए है और इनकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।

ऐपल के सरप्राइज ओर शाइन इवेंट में नई फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। बीते वर्ष लॉन्च होने वाले iPhone 17 Pro मॉडल्स की तुलना में इस बार कंपनी ने हार्डवेयर और परफॉर्मेंस में कई बड़े अपग्रेड्स किए हैं। इन नए स्मार्टफोन्स में ऐपल का सबसे एडवांस्ड 2nm जनरेशन वाला A20 Pro चिपसेट, नया इन-हाउस C2 मॉडेम और एक साथ 3 एक्टिविटीज दिखाने वाला नया डायनामिक आइलैंड दिया गया है।

कीमत भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 तय की गई है। साथ ही 256GB के अलावा ये दोनों फोन 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शन्स में भी मिलेंगे।

iPhone 18 Pro में 512 GB वाले वेरिएंट के लिए 1,89,900 रुपये देने होंगे जबकि 1TB वाले वेरिएंट के लिए 2,39,900 रुपये तथा 2TB वाले वेरिएंट के लिए 3,14,900 रुपये कीमत अदा करनी होगी।

कलर ऐपल ने इस लॉन्च में ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और एक नए बरगंडी कलर पर फोकस किया है।

प्री ऑर्डर इन नए डिवाइसेज के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो जाएंगे, जबकि इनकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो पाते है कि दोनों ही मॉडल लेटेस्ट iOS 27 पर काम करते हैं।

स्क्रीन iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन है जबकि Pro Max मॉडल में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।

स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए इनमें ऐपल की नई 2nm टेक्नोलॉजी वाली A20 Pro चिप लगाई गई है, जिसमें 6-कोर सीपीयू और 7-कोर जीपीयू दिया गया है। नेटवर्क और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें कंपनी का खुद का नया C2 मॉडेम शामिल है।

कंपनी ने इस बार थर्मल मैनेजमेंट के लिए नया वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम जोड़ा है। यह फोन को भारी इस्तेमाल पर भी ठंडा रखेगा। साथ ही स्क्रीन पर मिलने वाले डायनामिक आइलैंड को भी अपग्रेड किया गया है, जो अब एक साथ तीन लाइव एक्टिविटीज दिखाएगा।

कैमरा एप्पल ने दोनों ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें वेरिएबल अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी सेंसर, 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48-मेगापिक्सल का ही 2x टेलीफोटो लेंस है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पैनल पर ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 18-मेगापिक्सल का कैमरा है। बैटरी बैकअप की बात करें तो iPhone 18 Pro सामान्य इस्तेमाल में सिंगल चार्ज पर 24 घंटे और Pro Max मॉडल 30 घंटे तक चलने का दावा करता है।

इसके वीडियो प्लेबैक के मामले में Pro मॉडल में 36 घंटे तक और Pro Max मॉडल में 45 घंटे तक का नॉन-स्टॉप बैकअप की सुविधा की बात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *