आईफोन 16 पर प्रतिबंध के बाद एप्पल ने इंडोनेशिया को पेश की की पेशकश की

इंडोनेशिया ने आई फोन 16 की बिक्री पर पिछले महीने देश में प्रतिबंध लगा दिया था। इस प्रतिबंध को हटाने के लिए बदले में एप्पल ने इंडोनेशिया में 100 मिलियन डॉलर का निवेश करने की पेशकश की थी।

आईफोन 16 पर प्रतिबंध के बाद एप्पल ने इंडोनेशिया को पेश की की पेशकश की

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट खुलासा करती है कि, अमरीकी टेक्नोलॉजी कंपनी ने iPhone 16 की बिक्री पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए इंडोनेशियाई सरकार को एक नया प्रस्ताव दिया है, जिसके तहत एप्पल दो वर्षों में इंडोनेशिया में 100 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी।

इंडोनेशिया के उद्योग मंत्रालय ने पिछले महीने देश में iPhone 16 की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके साथ ही यह मांग की थी कि एप्पल स्थानीय स्तर पर अपने स्मार्टफोन के निर्माण और शोध पर ध्यान केंद्रित करे।

इंडोनेशिया ने टिकटॉक के खिलाफ भी यही रणनीति अपनाई थी। दरअसल इस देश की लोकल पॉलिसी ‘लोकल कंटेंट रेट’ के तहत, स्मार्टफोन उत्पादन में 40 फीसद स्थानीय सामग्री या रोजगार शामिल होना आवश्यक है।

दरअसल इंडोनेशिया की लोकल पॉलिसी “लोकल कंटेंट रेट (TKDN)” के तहत, स्मार्टफोन उत्पादन में 40 फीसद स्थानीय सामग्री या रोजगार शामिल होना आवश्यक है। इस नियम के उलंघन के चलते यहाँ की सरकार ने इस प्रतिबंध को जारी रखा है।

इससे पहले, ब्लूमबर्ग से मिली जानकारी से पता चलता है कि एप्पल ने इंडोनेशिया में 10 मिलियन डॉलर का निवेश करने की पेशकश की है, जो जकार्ता में एक फैक्ट्री स्थापित करेगी जहां ऐप्पल गैजेट्स के लिए पार्ट्स बनाए जाएंगे।

हालाँकि एप्पल ने अब अपने 10 मिलियन डॉलर के ऑफर को बढ़ाकर 100 मिलियन डॉलर कर दिया है, लेकिन इंडोनेशियाई सरकार ने अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया है। इंडोनेशियाई करेंसी में अब यह राशि लगभग 15.4 बिलियन येन होगी।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया ने इससे पहले टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के खिलाफ भी यही रणनीति अपनाई थी, जिससे उन्हें इंडोनेशिया में 1.5 बिलियन डॉलर का निवेश करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *