बेटी की तस्वीरें वायरल होने पर अनुष्का शर्मा ने पोस्‍ट शेयर कर जताई नाराज़गी

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका कोहली की चंद तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। अनुष्का और विराट ने बिटिया को कैमरों की नजरों से बचाकर रखा। लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद वामिका कोहली की तस्वीरें सबके सामने आ गईं।

बेटी की तस्वीरें वायरल होने पर अनुष्का शर्मा ने पोस्‍ट शेयर कर जताई नाराज़गी

ऐसा पहली बार हुआ जब वामिका कोहली का चेहरा सोशल मीडिया पर सामने आया। बेटी वामिका की तस्वीरें इस तरह वायरल होने से अनुष्का नाराज हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर रिऐक्ट किया है।

अनुष्का शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘कल स्टेडियम में हमारी बेटी की तस्वीरें क्लिक कर ली गई थीं और उसके बाद सोशल मीडिया पर शेयर कर दी गईं। हम आप सभी को बताना चाहते हैं कि हमें अचानक ही कैप्चर कर लिया गया था। हमें मालूम नहीं था कि कैमरा हम लोगों पर है। इस मुद्दे पर हमारा रवैया और रिक्वेस्ट वही है, जो पहले थी। अगर वामिका की तस्वीरें न क्लिक जाएं और उन्हें बेवजह पब्लिश न किया जाए तो हम इसकी वास्तव में सराहना करेंगे। थैंक यू।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *