चकदा एक्सप्रेस के साथ अनुष्का ने की शूटिंग पर वापसी

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। इस फिल्म में अनुष्का भारत की तेज गेंदबाज झूलन देवी का रोल निभा रही हैं। क्रिकेटर पर आधारित ये फिल्म क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक तोहफा होगा।

अनुष्का आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इस बीच वह अपने प्रोडक्शन हाउस के तले कई फिल्में और सीरीज प्रोड्यूस कर रही थीं। मगर बतौर एक्ट्रेस उनकी वापसी लम्बे समय बाद हो रही है।

चकदा एक्सप्रेस के साथ अनुष्का ने की शूटिंग पर वापसी

फैंस को भी अनुष्का की वापसी का बेसब्री से इंतजार है। बेटी को जन्म देने के बाद ये अनुष्का की पहली फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का इस फिल्म की शूटिंग के लिए 30 दिनों तक यूके में रहेंगी।

फिल्म में झूलन गोस्वामी के चुनौतीपूर्ण और प्रेरणात्मक सफर को दर्शाया गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी ने जिस समय ये फैसला लिया था कि वह क्रिकेटर बनेंगी और भारत को दुनिया में अलग पहचान दिलाएंगी उस वक्त महिलाओं के लिए ये सोचना भी बड़ी बात थी कि वे खेल में हिस्सा लेंगाी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *