अपना दल- BJP के गठबंधन में पड़ी गांठ सुलह से खुली

वाराणसी : विधानसभा चुनाव को BJP-अपना दल के बीच हुआ गठबंधन जो सीटों के बंटवारे को लेकर खटाई में पड़ता दिख रहा था उसको सुलह से सुलझाने की कोशिश चालू हो गयी है। Anupriya

Anupriya

शुक्रवार को BJP अध्यक्ष अमित शाह और अपना दल सोनेलाल पटेल गुट की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के बीच मुलाकात के बाद गठबंधन में पड़ी गांठ को खोलते हुए सुलह का रास्ता निकाला गया है।

सुलह के तहत BJP इलाहाबाद के सोरांव विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार हटाकर अपना दल को सीट सौंपेगी।

BJP के इस कदम के जवाब में अपना दल बनारस जिले में सेवापुरी व मीरजापुर की चुनार सीट पर घोषित अपने प्रत्याशी को हटाने का काम करेगी।

BJP-अपना दल के बीच गठबंधन में पड़ी गांठ को खोलने के लिए तैयार हुए इस सुलह फार्म्युले की पुष्टि अपना दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेंद्र पताप सिंह ने की है।

UP में सरकार बनाने के लिए अपना दल ने भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है। इस गठबंधन से BJP-अपना दल (सोनेलाल गुट), जो कि एक-दूसरे की सहयोगी पार्टियां हैं, एक-दूसरे के खिलाफ हो गयी हैं।

तीन सीटों पर यह टकराव दिख रहा था। बनारस में रोहनियां से BJP ने सुरेंद्र नारायण को मैदान में उतारा था तो अब अनुप्रिया ने उदय पटेल को अपना दल का प्रत्याशी घोषित कर दिया था।

www.naqeebnews.com

# Anupriya

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *