आर्कटिक की जेल में क़ैद हैं पुतिन विरोधी नवलनी

लापता नवलनी के संबंध में जानकारी मिल गई है। वह इस समय जेल में बंद है। नवलनी को मॉस्को की जेल से हटाकर किसी अज्ञात स्थान की जेल में ले जाने की खबर मिली है।

आर्कटिक की जेल में क़ैद हैं पुतिन विरोधी नवलनी

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक़ पुतिन के राजनीतिक प्रतिद्वंदी एलेक्सी नवलनी को आर्कटिक की जेल में स्थानांतरित किया गया है। विरोधी पार्टी का आरोप है कि चुनाव पूर्व यह क़दम जानबूझ कर उठाया गया है।

समाचार एजेंसी रायटर्स की एक खबर के मुताबिक़ एलेक्सी नवलनी रूस के यमल- नेनेट्स क्षेत्र में एक जेल में क़ैद हैं। उनकी प्रवक्ता किरा यारमिश ने एक बयान में कहा कि नवलनी के वकील, आखिरकार उनसे मिलने में कामयाब हो सके हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ सप्ताह से अमरीकी जेल में बंद नवलनी के लापता होने की ख़बरें थीं। रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के लापता होने पर चिंतित थे और इसे विपक्ष की आवाज़ को दबाया जाना बता रहे थे।

नवलनी के लापता होने पर अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि हम एलेक्सी नवलनी के बारे सोचकर चिंतित हैं, वह लगभग तीन सप्ताह से रूस की जेल में लापता हैं।

एलेक्सी नवलनी की प्रवक्ता किरा यारमिशके मुताबिक़ उन्हें अदालत के सूत्र से यह जानकारी मिली है कि नवलनी को मॉस्को की जेल से किसी अज्ञात जेल में शिफ्ट किया गया है।

इस शिफ्टिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए एलेक्सी नवलनी की टीम का आरोप है कि, मार्च में चुनाव को देखते हुए जानबूझकर ऐसा किया गया है।

बताते चलें कि व्लादिमीर पुतिन के मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी को दो वर्ष पूर्व 19 वर्ष की क़ैद की सजा सुनाई गई है। इससे पूर्व वर्ष 2018 में 47 वर्षीय नवलनी को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *