दुनिया में एक और युद्ध की दस्तक

मंगलवार को ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत पर हमला किया था। इसका कारण आतंकी संगठन जैश अल अदल के ठिकानों पर हमला बताया गया था। इस हमले के 24 घंटे के बाद पाकिस्तान ने ईरान पर जवाबी हमला कर दिया है।

दुनिया में एक और युद्ध की दस्तक

जवाब में पाकिस्तान की वायुसेना ने पूर्वी ईरान के सरवन शहर में बलूच आतंकी समूह पर एयरस्ट्राइक किया है। इस जवाब के साथ ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों ही देशों ने एक दूसरे के राजदूतों को वापस भेज दिया है।

तेहरान ने ड्रोन और मिसाइलों की मदद से पाकिस्तानी क्षेत्र के अंदर “ग्रीन माउंटेन” के ठिकानों को निशाना बनाया था। ईरान ने दावा किया था कि वह एक आतंकवादी संगठन है, और इसके मुख्यालय को नष्ट करने की बात कही थी।

दूसरी ओर इस्लामाबाद ने इसे ईरान द्वारा पाकिस्तान की संप्रभुता पर हमला बताते हुए अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के सिद्धांतों का उल्लंघन बताया।

पाकिस्तान ने ईरान के हमले के बाद बुधवार को घोषणा की कि वह ईरानी राजदूत को देश से बाहर निकालने के बाद तेहरान से अपने दूत को वापस बुलाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि पाकिस्तान ने ईरान से अपना राजदूत वापस बुलाने का फैसला किया है और पाकिस्तान में ईरानी राजदूत, जो फिलहाल ईरान में ही हैं, अब वापस पाकिस्तान नहीं लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *