शाहरुख़ की झोली में आया एक और इंटरनेशनल अवार्ड

शाहरुख खान की लोकप्रियता की दुनिया क़ायल है। इसके चलते एक बार फिर से उनके हिस्से में इंटरनेशनल अवार्ड आने वाला है। खबर है कि 10 अगस्त को उन्हें इस इंटरनेशनल अवार्ड से नवाजा जाएगा।

शाहरुख़ की झोली में आया एक और इंटरनेशनल अवार्ड

दरअसल आगामी 7 अगस्त को स्वीट्जरलैंड के लोकार्नो में ‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल 2024’ का आयोजन होने जा रहा है जिसका समापन 17 अगस्त को होगा। लोकार्नो संघ ने अपने एक्स हैंडल पर शाहरुख को सम्मानित करने की जानकारी साझा की है।

लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में आगामी 10 अगस्त को शाहरुख खान करियर अचीवमेंट अवार्ड के साथ पियाजा ग्रैंडे अवार्ड से भी सम्मानित किए जाएंगे।

लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल 2024 में शाहरुख खान की 2002 में आयी फिल्म देवदास की भी स्क्रीनिंग होगी। कार्यक्रम के दौरान 11 अगस्त को शाहरुख खान एक पब्लिक सभा में हिस्सा लेंगे।

शाहरुख़ की झोली में आया एक और इंटरनेशनल अवार्ड

लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल को लेकर लोकार्नो आर्टिस्टिक डायरेक्टर जियाोना ए नैजरो का कहना है कि शाहरुख खान को बुलाने का सपना उनका सच हो गया है। उनके मुताबिक़, भारतीय सिनेमा में शाहरुख़ का योगदान सराहनीय है। वह शाहरुख को जनता से जुड़ा हीरो मानते हैं और कहते हैं कि शाहरुख हमारे समय के लीजेंड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *