अनिल अंबानी की कंपनी को गुजरात में मिला 648 करोड़ का प्रोजेक्ट, नौ कंपनियां थीं लाइन में

नई दिल्ली: अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को गुजरात में एक नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए 648 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रेक्ट मिला है. कंपनी (Reliance Infrastructure) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुताबिक एयरपोर्ट राजकोट के हिरासर में बनाया जाएगा.

कॉन्ट्रेक्ट पाने के लिए रिलायंस के अलावा एलएंडटी, एफकॉन, दिलीप बिल्डकॉन और गायत्री प्रोजेक्ट सहित नौ कंपनियां लाइन में थीं. कंपनी ने कहा कि उसने सबसे ज्यादा तकनीकी स्कोर 92.2 फीसदी हासिल किया और उसकी बोली सबसे कम थी.

एयरपोर्ट अहमदाबाद-राजकोट को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे के पास बनाया जाएगा. राजकोट एयरपोर्ट से इसकी दूरी करीब 36 किलोमीटर दूर होगी. अनिल अंबानी की कंपनी डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, रनवे निर्माण, टैक्सीवे, एप्रॉन और एक फायर स्टेशन बनाएगी. कंपनी के बयान के मुताबिक यह काम 30 महीने में पूरा करना होगा. बता दें, राफेल डील को लेकर अनिल अंबानी की दूसरी कंपनी रिलायंस डिफेंस विवाद में है.

 

 

विपक्ष का राफेल डील को लेकर आरोप है कि सरकार ने रिलायंस डिफेंस को फायदा पहुंचाने के लिए डील में बदलाव किए गए हैं. विपक्ष का कहना है कि राफेल डिफेंस के पास विमान बनाने का कोई अनुभव नहीं है. हालांकि, सरकार, अनिल अंबानी और डसॉल्ट ने इन आरोपों का खंडन किया है. हालही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राफेल सौदे में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा था कि वायुसेना देश की रक्षा में जुटी है और उसी का 30000 करोड रुपए चुरा कर (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *