फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30 में अनीत पड्डा, लक्ष्य लालवानी और अभय वर्मा हुए शामिल

इस वर्ष की फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30 की लिस्ट सामने आ चुकी है। बिजनेसमैन, प्रोफेशनल्स, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट से जुड़ी हस्तियों वाली इस लिस्ट में 15 कैटेगरी होती हैं। सूची में उन लोगों को शामिल किया गया है जिनकी उम्र 30 साल से कम होती है।

फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30 में अनीत पड्डा, लक्ष्य लालवानी और अभय वर्मा हुए शामिल

सूची में अनीत पड्डा, लक्ष्य लालवानी और अभय वर्मा का नाम भी है। अनीत को 2025 में ‘सैयारा’ फिल्म से पहचान मिली। लक्ष्य ने ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ वेब सिरीज से नाम कमाया जबकि अभय की ‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया था।

फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30 की लिस्ट शामिल ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा ने की ये फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी। अनीत ने अपनी फिल्म धमाल मचा दिया था। इसमें अहान पांडे भी थे। ये उनकी भी पहली फिल्म थी। दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था।

लक्ष्य ने ‘किल’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। पर उन्हें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से नेम और फेम मिला।

‘मुंज्या’ फिल्म से पहचान बाने वाले अभय वर्मा के पास शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ मूवी है। वो एक्शन फिल्म ‘लाइका-लाइका’ में भी नजर आएंगे।

यशराज मेहरा रैपर और राइटर हैं। इंडियन हिप-हॉप इंडस्ट्री में उभरते हुए कलाकार हैं। 25 साल के इस म्यूजिशियन को ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।

यह रिसर्च प्रोसेस तीन चरणों में था। पहला, फोर्ब्स इंडिया टीम द्वारा संबंधित कैटेगरी के सोर्स के साथ इंटरव्यू और डेटाबेस और मीडिया कवरेज की स्टडी। दूसरा, forbesindia.com पर, उन एंटरप्रेन्योर्स और प्रोफेशनल्स से एप्लीकेशन या नॉमिनेशन मंगवाना जो क्राइटेरिया में फिट बैठते हैं। तीसरा, सोशल मीडिया पर इसके बारे में बताना।

इसमें केवल उन्हीं लोगों को चयनित किया गया है जो 31 दिसंबर, 2025 तक 30 साल से कम उम्र के थे या जिन एंटरप्राइज़ के कई को-फाउंडर हैं, उनमें केवल उन्हीं को माना है जिनमें से कम से कम एक 30 साल से कम उम्र का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *