अंडमान में तूफान में फंसे 800 टूरिस्ट, रेस्क्यू में लगे नेवी के जहाज

नई दिल्ली। अंडमान में तूफान और भारी बारिश में फंसे करीब 800 टूरिस्ट को निकालने के लिए नेवी के 4 जहाज पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक आईलैंड रवाना किए हैं। अफसरों का कहना है कि वे सिर्फ मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। टूरिस्ट्स को हैवलॉक आइलैंड से राजधानी पोर्ट ब्लेयर लाया जाएगा। हैवलॉक अंडमान का सबसे बड़ा आइलैंड है। andaman tourists

andaman-tourists

 – भारी बारिश और तूफान के बाद टूरिस्ट फंस गए थे। इसके बाद एडमिनिस्ट्रेशन ने नेवी से मदद मांगी थी।
– अफसरों ने बताया कि हैवलॉक आइलैंड के लिए नेवी ने बित्रा, बंगराम, एयूसी 38 और कुंभीर जहाज भेजे हैं।

– जहाजों को बुधवार तड़के 3:15 बजे पोर्ट ब्लेयर से रवाना किया गया था।

48 घंटे बारिश होने का अनुमान

– बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन के कारण अंडमान में भारी बारिश हो रही है।

– बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था।

– मौसम विभाग ने अंडमान-निकोबार आईलैंड्स में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

www.naqeebnews.com

# andaman tourists

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *