अमिताभ ने फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल पूरे किये

मुंबई,: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 52 साल पूरे कर लिये हैं।अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री में 52 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर अपने इतने लंबे सफर को याद किया और अपनी ही फिल्मों का कोलाज शेयर किया। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 52 साल..!!! अच्छाई .. इस संकलन के लिए धन्यवाद … अभी भी सोच रहा था कि यह सब कैसे हुआ।

गौरतलब है कि अमिताभ ने मई 1969 में डेब्यू कर लिया था। उन्होंने मृणाल सेन की फिल्म भुवन सोम में नेरेटर का काम किया था। हालांकि अमिताभ की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी नवंबर 1969 में रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *