अब 12 मई को रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की सरकार 3

मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म सरकार 3 की रिलीज डेट एक महीने के लिए आगे बढ़ा दी गई है. अब फिल्म 7 अप्रैल की बजाए 12 मई को रिलीज की जाएगी. Amitabh

Amitabh

फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन वर्क में देरी की वजह से इसकी रिलीज को पोस्टपोन करना पड़ा.

इरोस नाओ ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी कि इरोस नाओ, अमिताभ बच्चन, रामगोपाल वर्मा और वेव ने आपसी सहमति से यह फैसला किया है कि सरकार 3 की रिलीज को पोस्टपोन किया जा रहा है. फिल्म अब 12 मई को रिलीज होगी.

सरकार 3 राम गोपाल वर्मा की सरकार सीरीज की तीसरी फिल्म है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन सुभाष नागरे उर्फ सरकार की अपनी भूमिका में एक बार फिर नजर आने वाले हैं.

इस सीरीज की पहली फिल्म सरकार साल 2005 में रिलीज हुई थी, दूसरी फिल्म सरकार राज 2008 में आई थी जिसमें अमिताभ के साथ अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे. हालांकि सरकार 3 में अभिषेक और ऐश्वर्या नहीं होंगे.

इस फिल्म में बिगबी के अलावा यामी गौतम, अमित साध, जैकी श्रॉफ, मनोज वाजपेयी और रोनित रॉय प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे.

फिल्म के बारे में बात करते हुए राम गोपाल वर्मा ने पीटीआई से कहा था, “सरकार में सभी ग्रे चरित्र हैं, कोई हीरो और विलेन नहीं हैं. हर किसी की अपनी सोच है जिसे वह सही मानता है. इसलिए किसी को सकारात्मक या किसी को नकारात्मक कहना सही नहीं होगा.”

www.naqeebnews.com

# Amitabh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *