अमिताभ बच्चन की कोकिलाबेन अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

अमिताभ बच्चन की मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। शुक्रवार सुबह 6 बजे उन्हें भर्ती किया गया था। ख़बरों के मुताबिक़ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

अमिताभ बच्चन की कोकिलाबेन अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

81 वर्षीयअभिनेता को कंधे में तकलीफ की वजह से भर्ती किया गया था। ख़बरों के मुताबिक़ उनकी हालत स्थिर है। हालाँकि अभी इस बारे में अमिताभ बच्चन या उनकी टीम से कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो अभिनेता की हालत स्थिर है।

अमिताभ बच्चन कुछ दिन पहले भी अपनी सेहत को लेकर चर्चा में आ गए थे। पिछले दिनों उनके पांव में चोट लगने के बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था।

इस दौरान अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया हैंडल पर एक ट्वीट द्वारा कृतज्ञता व्यक्त की गई है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है- ‘सदैव कृतज्ञता में’।

अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को पढ़कर कयास लगाया जा रहा है कि शायद उन्होंने ऑपरेशन के बाद अपने शुभचिंतकों का आभार जताया है।

बताते चलें कि सेट पर अमिताभ के चोटिल होने का मामला कई बार घटित हो चुका है। साल 2018 में फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में एक एक्शन सीन के समय उन्हें कंधे पर चोट लगी थी। तब से उनका कंधे का दर्द जब तब उन्हें परेशान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *