‘कल्कि 2’ के सेट पर ‘अश्वत्थामा’ के रूप में अमिताभ बच्चन की वापसी

अमिताभ बच्चन ने कमल हासन के साथ ‘कल्कि 2’ से जुड़ी बीटीएस तस्वीरें साझा की हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन सेट पर फिर से साथ आए हैं। दोनों लेजेंड्स को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई है।

'कल्कि 2' के सेट पर 'अश्वत्थामा' के रूप में अमिताभ बच्चन की वापसी

नागा अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीत लिया था। इस फिल्म की सीक्वल पर अभी काम जारी है। ‘कल्कि 2’ के सेट से साझा तस्वीरों में वह ‘अश्वत्थामा’ के रोल में नज़र आ रहे हैं।

‘कल्कि 2’ के सेट पर अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताते हैं कि वह इस रविवार को अपने फैंस से नहीं मिल पाएंगे, क्योंकि वह हैदराबाद में शूटिंग कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन द्वारा उनके ब्लॉग पर हैदराबाद से ‘कल्कि 2’ के सेट से बिहाइंड-द-सीन्स वाली इन तस्वीरों में अमिताभ को कमल हासन को गले लगाते हुए देखा जा सकता है, जिनके साथ सीक्वल में उनके सीन होंगे।

कमल हासन के बारे में बात करते हुए अमिताभ ने आगे लिखा है, ‘महान कमल हासन से मिलना। हम बहुत समय बाद साथ काम करेंगे। आखिरी बार गिरफ्तार में। कल्कि 2 ने काम शुरू कर दिया है और संडे को उम्मीद के मुताबिक मौजूदगी के प्यार और लगाव को हमेशा संजो कर रखूंगा। लेकिन उम्मीद है कि आने वाले इस संडे को भी सबके साथ रहूंगा।’

कल्कि 2 सीक्वल में बिग बी अश्वत्थामा के अपने रोल को फिर से निभा रहे हैं। यह फिल्म साल 2024 की ब्लॉकबस्टर ‘कल्कि 2898 एडी’ का सीक्वल है। यह हिंदू धर्मग्रंथों से प्रेरित एक डायस्टोपियन साइंस-फिक्शन एपिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *