योगी को शाह ने बुलाया दिल्ली, MLA’s से मिलने लखनऊ पहुंचे नायडू

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब बीजेपी में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है. Amit shah

Amit shah

यूपी CM पद की रेस में केंद्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का नाम सबसे आगे होने की खबर के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया.

इसके अलावा बीजेपी सांसद आदित्यनाथ को सीएम बनाए जाने की मांग को लेकर गोरखपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. हालांकि शनिवार को आज तक से बातचीत में मनोज सिन्हा ने खुद के सीएम बनने की बात को फिर से खारिज कर दिया.

यूपी में शानदार जीत के एक हफ्ते बाद भी बीजेपी सीएम घोषित नहीं कर सकी है. उधर, यूपी के CM पद को लेकर खींचतान के बीच शनिवार सुबह केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के घर पहुंच गए हैं.

इस दौरान मौर्य के साथ बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा भी मौजूद रहे. शाह के साथ के बैठक के बाद पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में CM को कोई रेस नहीं है. CM का पता शाम तक चल पाएगा.

मौर्य ने कहा कि नए सीएम पद के लिए विधायकों की बैठक में फैसला लिया जाएगा, जो सभी को मान्य होगा. उन्होंने कहा कि नई सरकार के शपथ समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं.

नई सरकार शपथ ग्रहण करने के बाद तेजी से कामकाज शुरू कर देगी. हालांकि माना जा रहा है कि सीएम पद की रेस में खुद को पिछड़ता देख मौर्य अमित शाह की दरबार में पहुंचे हैं.

इसके अलावा यूपी बीजेपी प्रभारी ओम माथुर प्रधानमंत्री के आवास पहुंचे और यूपी सीएम पद को लेकर चर्चा की. उधर, सीएम बनाए जाने की अटकलों के बीच शनिवार सुबह केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा बनारस पहुंचे और काल भैरव मंदिर समेत कई मंदिरों में पूजा अर्चना की. यहां उन्होंने चौसट जोगिनी और नव ग्रह पूजन किया. इसके बाद वह विश्वनाथ मंदिर और संकटमोचन के दर्शन करने पहुंचे.

यूपी में सीएम पद को लेकर जारी रस्साकसी के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सांसद आदित्यनाथ को चार्टर प्लेन से दिल्ली बुलाया . वह बीजेपी सांसद से सूबे के नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा करेंगे. सीएम पद को लेकर मचे घमासान के बाद बीजेपी हाईकमान की यह कसरत सामने आई है.

एक ओर यूपी बीजेपी के नेता दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं, तो दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री नई सरकार के गठन को लेकर लखनऊ पहुंच रहे हैं. शनिवार सुबह केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू लखनऊ पहुंच गए. वह आज ही बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करेंगे.

www.naqeebnews.coom

# Amit shah

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *