राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अमित शाह बोले- आज सत्य की जीत हुई

राफेल सौदे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है और कहा कि आज सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि देश को गुमराह करने की ऐसी कोशिश पहले कभी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के बाद से एक कोरे झूठ के आधार पर देश की जनता को गुमराह करने का इससे बड़ा प्रयास कभी नहीं हुआ और ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह प्रयास देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष के द्वारा किया गया।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने और अपनी पार्टी के तत्काल फायदे के लिए झूठ का सहारा लेकर चलने की एक नई राजनीति की शुरुआत की और सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने आज सिद्ध कर दिया है कि झूठ के पैर नहीं होते और अंत में जीत सत्य की ही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *