विजय दिवस सेना के शौर्य को अमित शाह और राजनाथ सिंह ने किया नमन

नयी दिल्ली 16 दिसंबर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत मनाए जाने वाले विजय दिवस पर सेना के शौर्य को नमन किया है।

इस अवसर पर श्री सिंह नेे अपने संदेश में कहा- “ आज विजय दिवस के अवसर मैं भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम की परम्परा को नमन करता हूँ। मैं स्मरण करता हूँ उन जांबाज सैनिकों की बहादुरी को जिन्होंने 1971 के युद्ध में एक नयी शौर्यगाथा लिखी। उनका त्याग और बलिदान सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह देश उन्हें हमेशा याद रखेगा।”

गृह मंत्री श्री शाह ने कहा- “ 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम से मानवीय स्वतंत्रता के सार्वभौमिक मूल्यों की रक्षा करते हुए विश्व मानचित्र पर एक ऐतिहासिक बदलाव किया। इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अंकित यह शौर्यगाथा हर भारतीय को गौरवान्वित करती रहेगी। विजय दिवस की शुभकामनाएं।”

1971 की लड़ाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना को करारी शिकस्त दी थी और इस विजय के उपरांत बंगलादेश नए राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *