अमेरिकी स्टेट ने बॉलीवुड के हीमैन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा

भारतीय सिनेमा में हीमैन की हैसियत रखने वाले अभिनेता धर्मेंद्र को अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इसके लिए स्टेट सीनेट और महासभा की तरफ से पारित संयुक्त विधायी प्रस्ताव पास किया गया था। जिसके तहत न्यू जर्सी राज्य की तरफ से धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए धर्मेंद्र ने खुशी जाहिर की है। समारोह में सबका शुक्रिया अदा करते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि मैं इस सम्मान से बेहद खुश हूं और गर्व महसूस कर रहा हूं।

फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले धर्मेंद्र को विधानमंडल के इन दोनों सदनों ने पुरस्कार देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। धर्मेंद्र ने छह दशकों के अपने करियर के दौरान 300 फिल्मों में अभिनय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *