अमेरिका ने पाकिस्तान की खामियां गिनाईं

इस्लामाबाद। अमेरिकी सरकार ने पाकिस्तान के एंटी मनी लॉन्डरिंग तथा आतंकवादियों को वित्तीय सहायता देने वाले से निपटने के प्रयासों की‘‘खामियां‘’की ओर से संकेत किया है। ट्रम्प प्रशासन ने पाकिस्तान का ध्यान उसके भूभाग में मौजूद हक्कानी नेटवर्क और अन्य आतंकवादी गुटों की मौजूदगी की ओर भी दिलाया है।

दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की वरिष्ठ निदेशक लीजा कर्टिस ने सोमवार को पाकिस्तान के गृहमंत्री अहसान कुरैशी, विदेश सचिव तहमिना जंजुआ और चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टीनेंट जनरल बिलाल अकबर के साथ बातचीत की और मंगलवार को इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका की दक्षिण एशिया रणनीति का लक्ष्य स्थिर और शांतिपूर्ण अफगानिस्तान है।

 

यहां अमेरीकी दूतावास की ओर से बयान में आतंकवाद विरोधी नीति को लागू करने में पाकिस्तान की खामियों के प्रति अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की दीर्घकालिक चिंताओं को दोहराया गया है। कर्टिस ने पाकिस्तान सरकार से उसके भूभाग में मौजूद हक्कानी नेटवर्क और अन्य आतंकवादी गुटों की निरंतर मौजूदगी से निपटने का अनुरोध किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *