नया दाइश बनाने के प्रयास में अमरीका

सीरिया के उप विदेशमंत्री फ़ैसल मेक़दाद ने कहा है कि अमरीका सीरियन डेमोक्रेटिक आर्मी के नाम से नये आतंकवादी गुट का समर्थन कर रहा है और जो भी देश की क़ानूनी सरकार के विरुद्ध हथियार उठाएगा वह आतंकवादी है।

उन्होंने अलआलम टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि सीरियन डेमोक्रेटिक आर्मी क्यूएसडी अमरीका की सेवा कर रहा है और देश के पूर्वोत्तरी भाग में सीरिया सरकार और राष्ट्र के विरुद्ध षड्यंत्र कर रहा है।

 

इस बात के दृष्टिगत कि वाशिंग्टन अपने और ज़ायोनी शासन के हितों को पूरा करने के उद्देश्य से सीरिया संकट को लंबा खींचने के प्रयास में है, सीरिया के राजनैतिक हल्क़ों ने देश से अमरीकी सैनिको के निष्कासन की मांग की है। हालिया दशक में क्षेत्र में होने वाले परिवर्तनों से पता चलता है कि अमरीका ने जहां भी हस्तक्षेप किया है वहां की समस्त चीज़ों को उसने बर्बाद कर दिया और जहां पर अमरीका के नियंत्रण होता है वहां से विध्वंसकारी और दंगा फैलाने वाले गुट सिर उठाते हैं।

 

 

अमरीकी अधिकारी दाइश के बाद विभिन्न बहानों से सीरिया और इराक़ में बाक़ी रहने के प्रयास कर रहे हैं और यही कारण है कि उन्होंने कहा है कि दाइश की पराजय के बावजूद भी वह अपने सैनिकों को इराक़ और सीरिया से नहीं निकालेेंगे।

अमरीकियों ने कभी भी दाइश को समाप्त करने की नहीं सोची बल्कि वह चाहता है कि यह आतंकवादी गुट किसी भी प्रकार से बाक़ी रहे ताकि वह इस माध्यम से अपने हितों को सुरक्षित रख सके। )

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *