अमेरिका ने दावा किया है कि उसने अपने सभी रासायनिक हथियार नष्‍ट कर दिए हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को देश के अंतिम रासायनिक हथियारों के भंडार को नष्ट किये जाने की घोषणा की है। इस उपलब्धि को न केवल रासायनिक हथियार समझौते के तहत दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पूर्ती माना जा रहा है बल्कि ऐसा पहली बार है कि किसी अंतर्राष्‍ट्रीय इकाई ने सामूहिक विनाश वाले हथियारों की पूरी श्रंखला के विनाश पर प्रतिबद्धता दिखाई है।

अमेरिका ने दावा किया है कि उसने अपने सभी रासायनिक हथियार नष्‍ट कर दिए हैं

इसके साथ ही जो बाइडेन ने शेष देशों को रासायनिक हथियार समझौते में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया है ताकि रासायनिक हथियारों पर वैश्विक प्रतिबंध अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच सके।

राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने एक बयान में कहा “30 से अधिक वर्षों से अमेरिका ने अपने रासायनिक हथियारों के भंडार को खत्म करने के लिए अथक प्रयास किया है।”

आगे राष्ट्रपति बाइडेन कहते हैं- ”आज मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमने उस भंडार में अंतिम गोला-बारूद को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया है, जिससे हम रासायनिक हथियारों की भयावहता से मुक्त दुनिया के एक कदम और करीब पहुंच गए हैं।”

प्रेजिडेंट बाइडेन ने उन सभी अमरिकियों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक इस बड़े और चुनौतीपूर्ण मिशन के लिए अपनी प्रतिभा और समय दिया।

प्रेजिडेंट बाइडेन ने प्रशासनों द्वारा हथियारों को फिर कभी विकसित या इस्‍तेमाल नहीं किये जाने की भी बात कही।

राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि रूस और सीरिया को रासायनिक हथियार समझौते के अनुपालन में लौटना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें अपने अघोषित कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *