पेड़ के तने पर कलाकार की अद्भुत पेंटिंग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कलाकार ने बेहद खूबसूरत 3डी ग्रैफिटी पेंटिंग बनाई है।

पेड़ के तने पर कलाकार की अद्भुत पेंटिंग

ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कलाकार ने घने पेड़ के तने पर गेंद पर खड़ी एक लड़की की तस्वीर बनाई है।

हालांकि, गैब्रियल कॉर्नो नाम के यूजर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में यह साफ नहीं है कि कलाकार कौन है और पेंटिंग कहां बनाई गई है।

वीडियो क्लिप की शुरुआत में कलाकार को पेड़ के तने पर कागज चिपकाते हुए देखा जा सकता है और फिर पेंटिंग शुरू करता है।

इस वीडियो को अब तक 28 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है जबकि 127 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *