वियतनामी भाइयों ने दिखाया हैरतअंगेज़ करतब

वियतनाम के कलाबाज भाइयों का वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इन भाइयों ने एक के सर पर अपना सर रखने के साथ संतुलन बनाए रखते हुए 100 सीढ़ियां चढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

वियतनामी भाइयों ने दिखाया हैरतअंगेज़ करतब

वीडियो में एक भाई गिरजाघर की सीढ़ियां चढ़ता नजर आ रहा है जबकि दूसरा सिर पर उल्टा रखकर अपना संतुलन बनाए हुए है। कहा जाता है कि दो वियतनामी भाइयों ने स्थानीय वियतनामी सर्कस में प्रदर्शन किया था।

स्टंटमैन का कहना है कि उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने के लिए 10 अतिरिक्त सीढ़ियां भी पार कीं।

गौरतलब है कि 2016 में इन्हीं भाइयों ने उसी तरह 90 सीढ़ियां चढ़कर एक कीर्तिमान स्थापित किया था जिसे पेरू के स्टंट भाइयों ने 2018 में 91 सीढ़ियां चढ़कर तोड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *