डोनाल्ड ट्रंप से सीएनएन के पत्रकार की बहस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक पत्रकार को बहस करना भारी पड़ गया। जिसके बाद व्हाइट हाउस ने सीएनएन (CNN) के एक रिपोर्टर का प्रेस पास रद्द कर दिया है।

इस मामले पर विवाद बढ़ने पर व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा सैनडर्स ने कहा कि सीएनएन के रिपोर्टर एकॉस्टा की मान्यता इसलिए रद्द की गई है, क्योंकि उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक महिला इंटर्न ऊपर हाथ रख दिए थे। प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान ट्रंप ने इस रिपोर्टर को ‘अड़ियल और अजीब इंसान’ कहा था।

डोनाल्ड ट्रंप प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बहुत ही झल्लाए से नजर आए और कई बार उन्होंने मीडिया को कोसा। ट्रंप ने कहा, ‘यह मीडिया का शत्रुओं जैसा व्यवहार है। सो सैड।’ ट्रंप ने सीएनएन के रिपोर्टर जिम एकॉस्टा पर आरोप भी लगाया कि उन्होंने राष्ट्रपति से नस्लीय सवाल पूछा है।

 

सीएनएन के रिपोर्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है, वीडियो में दिख रहा है कि रिपोर्टर एकॉस्टा बार-बार ट्रंप से सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने जवाब देने से इनकार कर दिया। इस बीच व्हाइट हाउस के स्टाफ की एक महिला एकॉस्टा से माइक लेने की कोशिश करती है लेकिन वो मना कर देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *