पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं जो मैदान पर रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाने जाते हैं लेकिन यह मील का पत्थर दिखाता है कि दुनिया भर में उनके कितने प्रशंसक हैं।
विराट कोहली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बन गए।
विराट कोहली ने एक वीडियो साझा करते हुए अपने फॉलोवर्स को धन्यवाद देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया।
Virat Kohli thanks to everyone for the reaching 200 millions followers on Instagram. pic.twitter.com/6qDj6uXWjO
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) June 7, 2022
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को कोहली ने विभिन्न वीडियो क्लिप की मदद से बनाया गया है। इसके कैप्शन में कोहली ने लिखा है-
“मेरे 200 मिलियन इंस्टाग्राम परिवार को धन्यवाद।”
गौरतलब है कि 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली ने भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी और बाद में उन्हें वनडे कप्तानी से भी हटा दिया गया था।
कुछ ही समय बाद उन्होंने भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में भी इस्तीफा दे दिया। रोहित शर्मा को सभी प्रारूपों में कप्तान के रूप में प्रतिस्थापित किया गया।