सपा से गठबंधन कर भाजपा को हराएंगे – चंद्र शेखर

आज़ाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्र शेखर आजाद सपा मुख्यालय पहुंचे हैं। साथ ही समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर सियासी हलचल तेज हो गई है।

सपा से गठबंधन कर भाजपा को हराएंगे - चंद्र शेखर

चंद्र शेखर आजाद ने कहा कि सपा से गठबंधन कर भाजपा को हराएंगे। गठबंधन की सीटें कितनी होंगी ये मिल बैठकर तय होगा।



सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ देर में होने की संभावना है। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा पार्टी मुख्यालय पर पहुंच चुके हैं। अखिलेश यादव वरिष्ठ पत्रकार कलाम खान के निधन पर उनके घर शोक व्यक्त करने गए हुए हैं। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थक सपा मुख्यालय के बाहर ढोल नगाड़े पर डांस कर रहे हैं और खुशी जता रहे हैं कि उनके नेता ने सही समय पर उचित फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *