इलाहाबाद विवि छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के लिए बुरी खबर, केवल 1 सीट मिली

इलाहाबाद: इलाहाबाद विवि छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के लिए बुरी खबर हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई समाजवादी छात्रसभा के अवनीश यादव ने अध्यक्ष पद पर और इसी संगठन के चंद्रशेखर चौधरी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. महामंत्री पद पर भाजपा से जुड़े छात्र संगठन एबीवीपी के निर्भय कुमार द्विवेदी ने विजय प्राप्त की.
घोषित परिणामों के अनुसार, अध्यक्ष बने यादव ने मृत्युंजय परमार को हराया जो किसी राजनीतिक दल के छात्र संगठन से नहीं जुड़े हुए हैं. अध्यक्ष पद की एबीवीपी की प्रत्याशी प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं. इसी तरह उपाध्यक्ष पद के चुनाव में एबीवीपी के चितवंत कुमार तिवारी दूसरे स्थान पर रहे. महामंत्री निर्वाचित हुए एबीवीपी के द्विवेदी ने निकटतम प्रत्याशी एनएसयूआई के अर्पित सिंह को हराया.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के आज हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई समाजवादी छात्रसभा के अवनीश यादव ने अध्यक्ष पद पर और इसी संगठन के चंद्रशेखर चौधरी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *