यूपी में 24 से 31 मार्च तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के सभी स्कूल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों और पंचायत चुनाव के बीच विभिन्न राज्यों में कोविड संक्रमण बढ़ने के मद्देनज़र प्रदेश में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय और निजी विद्यालयों में 24 से 31 मार्च तक होली का अवकाश रहेगा।

यूपी में 24 से 31 मार्च तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के सभी स्कूल

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि बाकी शिक्षण संस्थानों में जहां परीक्षाएं आयोजित नहीं हो रही हैं वहां 25 से 31 मार्च तक छुट्टी रहेगी।

कोरोना से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ और संक्रमण की स्थिति को रोकने के उपायों पर मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने आवास पर कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए उच्च स्तरीय बैठक की।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर और शहरों में वार्ड स्तर पर नोडल अधिकारी या कर्मचारी की तैनाती के निर्देश दिए हैं। ये नोडल अधिकारी उनके क्षेत्र में अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की जांच होना सुनिश्चित करेंगे। संदिग्ध रोगी पाए जाने पर उन्हें क्वारंटीन करने की व्यवस्था और आरटीपीसीआर जांच कराते हुए कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यवाही की जाए।

प्रत्येक जनपद में एक-एक डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल की उपलब्धता सुनिश्चित हो। आवश्यक मानव संसाधन और उपकरणों की व्यवस्था भी की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन शिक्षण संस्थानों में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, उन्हें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करते हुए सम्पन्न कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *