लखनऊ में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठण्ड झेल रहा है। सर्दी को देखते हुए लखनऊ में स्कूल अब 4 जनवरी से 7 जनवरी 2023 तक बंद रहेंगे। आदेश के अंतर्गत 12 वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट स्कूल रहेंगे इस दौरान बंद रहेंगे।

लखनऊ में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

लखनऊ के जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी किया है जिसके मुताबिक लखनऊ के 12 वीं तक के सभी स्कूलों जिसमें सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट स्कूल अब 4 जनवरी से 7 जनवरी तक बंद रहेंगे

पूरा उत्तर भारत इस समय ज़बरदस्त ठण्ड की चपेट में है। राष्ट्रीय राजधानी सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में पारा गिरंर से ठंड बढ़ गई है। इन इलाकों में अगले तीन-चार दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा।

उत्तर प्रदेश में इस समय कोहरे से साथ भारी ठंड के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। यहाँ न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

पंजाब के बठिंडा में तापमान में गिरावट के बाद यह 0.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हरियाणा के मंडकोला में सबसे कम माइन 1.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। फतेहाबाद में भी 3.2 डिग्री तापमान के साथ कड़ाके की ठंड पड़ी।

राजस्थान के भी ज्यादातर इलाकों में ठंड से कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की रात हनुमान गढ़ में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री रहा।

श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में पांच डिग्री से ज्यादा पारा लुढ़कने से रविवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 5.4 डिग्री पर चला गया, एक दिन पहले यह 0.5 डिग्री सेल्सियस था। पहलगाम में माइनस 9.6 और गुलमर्ग में माइनस 10 डिग्री तापमान रहा। केंद्र शासित प्रदेश में गुलमर्ग सबसे ज्यादा ठंडा स्थान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *