CBSE के ऑल इंडिया टॉपर्स हैं आर्ट्स से

सीबीएसई के नतीजे घोषित हो गए हैं। सीबीएसई की ऑल इंडिया टॉपर मेघना के नंबर आप देख लेंगे तो दंग रह जाएंगे। ताज एक्सप्रेस वे स्थित सेक्टर 132 स्थित स्कूल स्टेप बाई स्टेप की छात्रा मेघना श्रीवास्तव 99.8 प्रतिशत नंबरों से ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं।

 

वहीं दूसरी टॉपर गाजियाबाद की अनुष्का चंद्र एसएजे स्कूल सेक्टर 14 सी की छात्रा हैं। अनुष्का ने 99.6 प्रतिशत नंबरों से दूसरा स्थान हासिल किया है। मेघना श्रीवास्तव ने 12वीं में 499 अंक हासिल किए हैं। वहीं अनुष्का ने 498 अंक हासिल किए हैं।

वहीं अनुष्का के इंग्लिश में-98, इतिहास में-100, पॉलिटिकल साइंस में-100, इक्नोमिक्स में-100, साइकोलॉजी में-100 आए हैं। मेघना के इंग्लिश में 99, इतिहास में 100, ज्योग्राफी में 100 और साइकोलॉजी और इक्नोमिक्स में 100 अंक मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *