आलिया भट्ट ने लगाई रणबीर संग अपने रिश्ते पर मुहर

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा रणबीर कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पिछले कुछ महीनों से आलिया का नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है।


एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने तो ये कबूल भी किया कि वो रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इस दौरान रणबीर ने किसी का नाम नहीं लिया था। अब आलिया ने भी एक इंटरव्यू में ऐसा कुछ कहा है जो उनके रिश्ते पर मुहर लगाती है। इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि मुझे बिल्लियों से बहुत प्यार है और मैं खुद भी बिल्लियों की तरह ही हूं। मैं हमेशा दिल से महसूस करती हूं और वही करती हूं जिस पर यकीन करती हूं।

जब इंटरव्यू में आलिया से रणबीर कपूर के साथ रिलेशन के बारे में सवाल पूछा गया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं अपनी निजी जिंदगी पर पूरी ईमानदारी से फोकस करती हूं। मैं इस पर बोलना पसंद नहीं करती। इस तरह की बातों से मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन मुझे इस तरह निजी जिंदगी पर बात करना पसंद नहीं है क्योंकि इससे आपका ध्यान भटकता है। यह रिश्ता एक उपलब्धि की तरह नहीं है बल्कि जिंदगी का हिस्सा है।
आलिया ने आगे कहा कि जो कुछ भी है वो बहुत खूबसूरत है।

 

फिलहाल जैसा चल रहा है मैंने सबकुछ वैसे ही छोड़ रखा है। आप कह सकते हैं कि यह कुछ-कुछ वैसा ही है जैसे मेरी जिंदगी में मेरी बिल्ली है। जिसकी मैं हमेशा सुरक्षा करना चाहती हूं और वो एडवर्ड (आलिया की बिल्ली) की तरह अभी सोशल मीडिया पर आने के लिए तैयार नहीं है।

आलिया की बातों से तो ये साफ जाहिर है कि वो अपने और रणबीर के रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और उनके परिवार के साथ न्यूयॉर्क में नए साल का जश्न मनाया था। ऋषि न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *