‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ में ‘एपस्टीन आइलैंड’ के जोक पर खामोश आलिया भट्ट ने जीता दर्शकों का दिल

‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ शो के नए सीज़न के प्रीमियर पर आलिया भट्ट और शरवरी पहली सेलिब्रिटी गेस्ट बनीं। समय रैना के इस शो के सीज़न 2 के प्रीमियर में स्टैंड-अप परफॉर्मेंस में से एक में एक कॉमेडियन ने अमरी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नकल की। ​

अमरीका-ईरान के झगड़े से लेकर बॉलीवुड गाना गाने तक, पूरी परफॉर्मेंस में बहुत मज़ेदार पल थे। एपिसोड के दौरान आलिया एक मज़ाक पर नहीं हंसीं। उनके इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ़ हो रही है। दरअसल एपस्टीन आइलैंड को लेकर की गई इस खास टिप्पणी पर कई लोगों को लगा कि जेफ्री एपस्टीन के आइलैंड जैसे संवेदनशील मुद्दे पर मज़ाक करने की ज़रूरत नहीं थी, जिसका इस्तेमाल दशकों तक ‘यौन शोषण के अड्डे’ के तौर पर किया गया था। इस मामले में आलिया का न हंसना अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

कंटेस्टेंट अविनाश अग्रवाल, जो ट्रंप के अंदाज़ और बोलने के लहज़े की हूबहू नकल करने में सफल रहे, उन्हें एपिसोड का विजेता घोषित किया गया। एक मौके पर उन्होंने कहा, “आपको तेल चाहिए? मेरे दोस्त, आइलैंड पर आ जाओ। वहां बहुत तेल है।” जब दर्शक उत्साह दिखा रहे थे और समय रैना ताली बजा रहे थे, तब आलिया ने दूसरी तरफ़ देखा और हंसी नहीं।

सोशल मीडिया पर यूज़र इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि पैनल में मौजूद लोगों में से सिर्फ़ आलिया भट्ट ही थीं, जिन्होंने एपस्टीन आइलैंड से जुड़े मज़ाक पर हंसने से इनकार किया। उस पल में उन्होंने बाकी सभी लोगों की तुलना में कहीं ज़्यादा ईमानदारी और नैतिकता दिखाई।

साथ ही शो में ऐसे मज़ाक के लिए समय रैना की आलोचना हुई। लोगों ने कमेंट में यह तक लिखा कि एपस्टीन फ़ाइलें कभी भी कोई मज़ाक का विषय नहीं थीं। उन्हें मज़ाक की तरह लेना उन अनगिनत बच्चों के दुख को कम करके आंकना है, जिनका शोषण और दुर्व्यवहार हुआ और जिन्हें न्याय नहीं मिला।

ऐसे ही एक कमेंट में पुछा गया कि क्या उस मसखरे समय रैना के लिए एपस्टीन आइलैंड एक मज़ाक है, जबकि वह जानता है कि उस आइलैंड पर बच्चों और महिलाओं के साथ कितनी क्रूरता हुई है? वे सभी हंसे और मज़ाक का आनंद लिया। बीमार लोग।

बताते चलें कि ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ का दूसरा सीज़न YouTube और Netflix पर एक साथ रिलीज़ किया गया था; दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर एपिसोड एक ही फ़ॉर्मैट और अवधि में दिखाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *