‘अल्फा’ की शूटिंग के लिए आलिया भट्ट ने ली है ट्रेनिंग

इस बार दर्शक यशराज की स्पाई यूनिवर्स में पहली बार एक फीमेल लीड ऐक्ट्रेस को देखेंगे। ये रोल अदा कर रही हैं आलिया भट्ट।

'अल्फा' की शूटिंग के लिए आलिया भट्ट ने ली है ट्रेनिंग

सभी जानते हैं कि यशराज की स्पाई यूनिवर्स अल्फा के लिए आलिया का नाम फ़ाइनल हुआ है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी।

फिल्म अल्फ़ा में अपने इस किरदार की तैयारी के लिए आलिया चार महीने से ज़ोरदार ट्रेनिंग कर रही हैं। इससे पहले यशराज फिल्म्स ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी 5 जुलाई को जारी किए गए एक वीडियो के जरिए साझा की थी।

ग्लैमरस और बोल्ड किरदार निभाने वाली आलिया इस फिल्म के जरिए पहली बार स्क्रीन पर एक्शन करती नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए आलिया एक सीक्रेट एजेंट का किरदार निभा रही हैं।

चार महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब आलिया फिल्म की शूटिंग में जुट गई हैं। खबर है कि आलिया इस फिल्म में 5 से 6 मेजर एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी।

बताते चलें कि स्पाई यूनिवर्स की पांच फिल्में अबतक रिलीज हो चुकी हैं और 2 फिल्में अल्फा और वॉर 2 अभी भी पाइपलाइन में हैं।

आलिया और शरवरी के अलावा फिल्म में बॉबी देओल को लिये जाने की भी खबर है। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस करेंगे। शिव रावल इस फिल्म के निर्देशन की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *