बदले मौसम के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो एक सप्ताह देरी से आने वाला मानसून आज उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड और मध् प्रदेश को भिगो सकता है। विभाग के मुताबिक़ 23 जून से शुरू होने वाली बारिश अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगी।

बदले मौसम के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट

पिछले 24 घंटों में पश्चिम यूपी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई स्थानों हल्की बारिश देखने को मिली है।

प्रदेश में चक्रवाती तूफान ब‍िपरजॉय के गुजरने के बाद कई शहरों में बार‍िश से तापमान में ग‍िरावाट दर्ज की गई है। बार‍िश के बाद शुक्रवार सुबह से ही लखनऊ, कानपुर, अयोध्‍या, प्रयागराज सह‍ित पश्‍च‍िम यूपी के ज‍िलों मेंबादल छाये हुए हैं। प्रदेश के 40 से अध‍िक शहरों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी क‍िया गया है। बार‍िश के बाद से उमस ने भी लोगों को परेशान किया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में बस्ती में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहाँ प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर सहित कई जिलों में अभी भी लू की स्थिति बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ 24 घंटे की बारिश में 5 लोगों की मौत की खबर है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 26 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस समय असम में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। यहाँ 1366 गांव पानी में डूब गए। इस तबै में 14 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसल पानी में डूब गई।असम में इस बाढ़ से 22 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *