अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने एक हैरान करने वाली घोषणा की है। उन्होंने बताया कि दुनिया की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री डिएला ‘प्रेग्नेंट’ है। वह 83 डिजिटल बच्चों को जन्म देने वाली है। प्रधानमंत्री ने बर्लिन में ग्लोबल डायलॉग सम्मेलन में यह जानकारी दी है।

यह आश्चर्यजनक घोषणा बर्लिन में ग्लोबल डायलॉग कार्यक्रम के दौरान की गई, जहाँ एडी रामा ने बताया कि ये बच्चे वास्तव में डिजिटल एआई सहायक हैं जो अल्बानिया की संसद के प्रत्येक सदस्य के लिए व्यक्तिगत सहायक के रूप में कार्य करेंगे।अल्बानियाई प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि ये बच्चे असली बच्चे नहीं, बल्कि डिजिटल एआई सहायक हैं जो सोशलिस्ट पार्टी के 83 सांसदों के साथ काम करेंगे।
एडी रामा ने कहा, ‘डिएला’ गर्भवती हैं और प्रत्येक संसद सदस्य के लिए बच्चों की उम्मीद कर रही हैं। ये बच्चे सदस्यों की मदद करेंगे, बैठकों के दौरान नोट्स लेंगे, सलाह देंगे और अपडेट प्रदान करेंगे। यही नहीं डिएना के बच्चे विपक्षी नेताओं पर सरकार से सवाल पूछने के सुझाव भी देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि आज हमने डेला के साथ एक बड़ा कदम उठाया है और हमें खुशी है कि यह प्रयोग सफल रहा। एडी रामा के अनुसार, डेला के सभी 83 डिजिटल बच्चे यूरोपीय संघ के कानूनों की जानकारी के अनुकूल होंगे और 2026 तक पूरी तरह से चालू हो जाएँगे।
याद दिला दें कि डेला, जिसका अर्थ है सूर्य और जिसे सितंबर 2025 में पेश किया गया था, दुनिया की पहली कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंत्री है, जो अल्बानिया की सार्वजनिक खरीद प्रणाली की देखरेख करती है।
माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से विकसित यह एआई मंत्री, सरकारी कार्यों को सटीकता और पारदर्शिता के साथ करने के लिए अत्याधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक का उपयोग करती है।
एआई तकनीक के क्षेत्र में अल्बानिया ने वह कारनामा अंजाम दिया है जो अब तक अमरीका और चीन जैसे विकसित देश भी नहीं कर पाए हैं। डिएला दुनिया की पहली एआई मंत्री है जिसे भ्रष्टाचार खत्म करने की जिम्मेदारी दी जा रही है।
काफी समय से अल्बानिया में सरकारी टेंडरों में घोटाले से जुड़ा भ्रष्टाचार बड़ी समस्या रहा है। इसे एआई सिस्टम हर कंपनी द्वारा लगाई जाने वाली बोली की समीक्षा के लिए विकसित किया गया है, जिससे इंसानी दखल खत्म हो जाएगा और रिश्वत, धमकियां या पक्षपात जैसे खतरे भी समाप्त हो जाएंगे। इस सेक्टर में सुधार करना अल्बानिया की 2030 तक यूरोपीय संघ में शामिल होने की महत्वाकांक्षाओं के लिए भी अहम है।
प्रधानमंत्री रामा का कहना था कि डिएला पब्लिक फंडिंग प्रोजेक्ट्स और सरकारी टेंडरों की निगरानी करेगी ताकि भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जा सके। रामा ने वादा किया कि “हमारे यहां सभी सार्वजनिक टेंडर 100% भ्रष्टाचार मुक्त होंगे।
